ताजा खबर
देह व्यापार एक महिला और एजेंट गिरफ्तार
28-Jul-2025 10:06 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 28 जुलाई। पुरानी बस्ती और एण्टी क्राईम यूनिट पुलिस ने आज बोरियाकला मुजगहन से देह व्यापार करने वाली महिला और एजेंट को गिरफ्तार किया।
इसका नाम भूपेन्द्र उर्फ गोपालू बताया गया है। भूपेंद्र और महिला के पास मिले मोबाईल फोन की जांच में देह व्यापार के संबंध में चैट मिले। पुलिस को इनके बारे में प्रोफेसर कॉलोनी से दो दिन पहले पकड़े गए आकाश साहू, कृषाणु दास एवं एक महिला ने जानकारी दी थी। पुलिस ने धारा 4, 5, 7 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 में कार्यवाही किया गया। इस तरह से अब तक 2 महिला सहित कुल 05 को गिरफ्तार किया जा चुका है l
गिरफ्तार आरोपी
01. भूपेन्द्र उर्फ गोपालू पिता मन्नू लाल धीवर उम्र 27 साल निवासी शांति चौक बोरियाकला थाना मुजगहन जिला रायपुर।
02. देह व्यापार में संलिप्त एक महिला।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे