ताजा खबर

चुनाव के बाद नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री होंगे: चिराग पासवान
29-Jul-2025 10:01 AM
चुनाव के बाद नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री होंगे: चिराग पासवान

नयी दिल्ली, 28 जुलाई। केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने सोमवार को कहा कि इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद नीतीश कुमार फिर से बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

पासवान की यह टिप्पणी नीतीश कुमार सरकार को समर्थन देने पर खेद जताने के दो दिन बाद आई है। चिराग ने आरोप लगाया था कि सरकार ने अपराधियों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है।

यहां एक कार्यक्रम के दौरान संवाददाताओं से बातचीत में केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री ने विपक्ष पर ऑपरेशन सिंदूर को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला करने के लिए सेना को निशाना बनाने का आरोप लगाया।

बिहार के हाजीपुर से सांसद पासवान ने कहा कि राजग चुनावों के लिए एक "विजयी गठबंधन" है और उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

चिराग ने कहा, ‘‘मैंने कई बार दोहराया है कि मेरी प्रतिबद्धता और प्रेम प्रधानमंत्री के प्रति है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में (बिहार में) चुनाव लड़े जाएंगे। चुनाव परिणामों के बाद, नीतीश कुमार फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। निश्चित रूप से वह मुख्यमंत्री होंगे।’’ (भाषा)


अन्य पोस्ट