कोण्डागांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 21 मई। टूलकिट के जरिये कांग्रेस द्वारा देश को बदनाम करने की घृणित राजनीतिक साजिश व छग के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ.रमन सिंह सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं पर एफआईआर दर्ज करने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी द्वारा समूचे छत्तीसगढ़ में 21 मई को धरना दिया गया। इसी क्रम में कोण्डागांव जिले के सभी दस मंडलों में सभी मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं ने अपरान्ह 12 से 2 बजे तक अपने अपने निवास से धरना प्रदर्शन किया।
धरना के माध्यम से भाजपा कार्यकत्र्ता ’भूपेश मुझे भी गिरफ्तार करो ’ लिखी तख्तियां हाथ में लेकर भाजपा नेताओं पर एफआईआर दर्ज करने का विरोध करते नजर आए। भाजपा ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वे एक खास एजेंडे टूलकिट के जरिए भारत व पीएम मोदी को बदनाम करने में लगे हैं। इसके अतिरिक्त महामारी को प्रधानमंत्री मोदी की छवि धूमिल करने के मौके के रूप में इस्तेमाल किया गया।
प्रदेश उपाध्यक्ष लता उसेंडी ने कहा कि हम कांग्रेस की इस देशविरोधी चेहरे और छत्तीसगढ़ में सत्ता का दुरुपयोग कर भूपेश सरकार द्वारा भाजपा नेताओं पर मनगढ़ंत आरोप लगाकर एफआईआर दर्ज करवाए जाने के विरोध स्वरूप धरना दे रहे हैं। कांग्रेस ने इस टूलकिट के जरिए सरकार के घेरने के लिए विभिन्न माध्यमों से देश में भ्रम की स्थिति पैदा कर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश की है।
जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा ने कहा कि कोरोना के समय जब पूरा देश महामारी से लड़ रहा है, तो कांग्रेस ने अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए भारत को पूरे विश्व में अपमानित और बदनाम करने की साजिश की है।
इस दौरान प्रदेश, जिला और बूथ स्तर से व मोर्चा प्रकोष्ठों से मनोज जैन, हेमकुवर पटेल, जसकेतू उसेंडी, कमलेश मोदी , ओम प्रकाश टावरी, दयाराम पटेल, जैनेंद्र सिंह ठाकुर, इना श्रीवास्तव, लक्ष्मी धु्रव , अनिता नेताम, संजय मोदी, चंदन साहू, अंजोरी नेताम, बाल कुंवर प्रधान, प्रेम सिंह नाग, आकाश मेहता, तरुण साना, संजू पोयाम, प्रवीर बदेशा, गोपाल दीक्षित, धनराज मालू, जितेंद्र सुराना, रौनक दीवान, संतोष पात्र, प्रतोष त्रिपाठी, बंटी नाग, महेंद्र पारेख सहित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने निज निवास व भाजपा कार्यालय से धरना दिया।