कोण्डागांव
कोंडागांव, 25 अक्टूबर। मूल छत्तीसगढिय़ा सर्व गांडा समाज का प्रदेश स्तरीय बूढ़ादेव महोत्सव अब 17 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में समाज के प्रदेश और जिला पदाधिकारियों की बैठक कोंडागांव में आयोजित हुई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की गई।
बैठक में जानकारी दी गई कि यह कार्यक्रम पहले 16 अक्टूबर को होना प्रस्तावित था, लेकिन मुख्यमंत्री के बिहार चुनाव प्रचार में रहने के कारण स्थगित कर दिया गया था। अब पुन: समय निर्धारण के बाद यह आयोजन 17 नवंबर को किया जाएगा।
बैठक में बताया गया कि महोत्सव का मुख्य उद्देश्य गांडा समाज की परंपराओं, रीति-रिवाजों और संस्कृति के संरक्षण के साथ-साथ प्रकृति पूजक समाज के देवता बूढ़ादेव की आराधना के माध्यम से सामाजिक एकता और शांति का संदेश देना है।
इस बैठक में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक कोंडागांव लता उसेंडी की पहल पर समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से कार्यक्रम के लिए समय निर्धारित करने का अनुरोध किया।
बैठक में समाज के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुलदीप, सुशील दर्रा (अध्यक्ष, अंदकुरी गांडा समाज समन्वय समिति), ओम प्रकाश मांडवी, वीरेंद्र बघेल (जिला अध्यक्ष युवा एवं प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ), डॉ. किरण बघेल, रोशन बघेल, मोहन सिंह गंधर्व, डी.एस. नाग, संतोष चौहान, विक्रम सरित, दिलीप कोर्राम, डीलेंद्र पोयाम, आशमति पोयाम, पिंकी कोर्राम, रितु बघेल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
समाज के सदस्यों ने कहा कि यह आयोजन पूरे प्रदेश में समाज की एकता और सांस्कृतिक गौरव को प्रदर्शित करेगा।


