कोण्डागांव

लाखों के विकास कार्यों का भूमिपूजन - लोकार्पण, 48 छात्राओं को मिली साइकिल
17-Jan-2026 10:07 PM
लाखों के विकास कार्यों का भूमिपूजन - लोकार्पण, 48 छात्राओं को मिली साइकिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव, 17 जनवरी। जिले के समग्र विकास को गति देने की दिशा में बुधवार को बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक लता उसेंडी ने कोंडागांव विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मालगांव में 15 लाख रूपए के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत मालगांव में अलेख महिमा आश्रम के पास सामुदायिक भवन निर्माण कार्य (लागत 5 लाख) तथा सी.सी. सडक़ एवं पुलिया निर्माण कार्य (लागत 10 लाख) का भूमिपूजन व लोकार्पण किया गया।

 इन कार्यों से क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होने के साथ-साथ सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आवागमन सुविधाओं को मजबूती मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत साइकिल वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

जिसमें मालगांव के 48 स्कूली विद्यार्थियों को साइकिल प्रदान की गई। इससे विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी तथा उनकी शिक्षा में सहभागिता बढ़ेगी।

इस अवसर पर विधायक लता उसेंडी ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु निरंतर कार्य कर रही है। इन विकास कार्यों से क्षेत्र की जनता को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा और उनके जीवन स्तर में सुधार आएगा।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रीता शोरी, जिला पंचायत सदस्य नंदलाल राठौर, अनिता कोर्राम, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष टोमेन्द्र सिंह ठाकुर, जयसिंह शोरी, दीपेश अरोरा (उपाध्यक्ष, तीरंदाजी), जितेन्द्र सुराना,  धनजू मरकाम, मोतीलाल पांडे, सावित्री पोयाम, सरपंच, ग्राम पंचायत मालगांव, भुनेश्वर दास मानिकपुरी, उपसरपंच,  सोनू राम मरकाम ग्राम पटेल, हरी देवांगन शक्ति केन्द्र प्रभारी,  महेंद्र नेताम सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट