कोण्डागांव
कोण्डागांव, 16 नवंबर। उलगुलान क्रान्ति के नायक जल जंगल जमीन के रखवाले क्रांतिकारी कारी जन नायक भगवान विरसा मुंडा जी की 150 वीं जन्म जयंती वर्ष पर जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन प्राथमिक शाला जोन्दरा पदर में समारोह पूर्वक किया गया।
प्रधान पाठक मधु तिवारी ने जनजाति नायकों शहीद गुण्डाधुर, शहीद गेंद सिंह वीर नारायण सिंह ,भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी व स्वतन्त्रता आंदोलन में जनजाति नायको के योगदान से बच्चों को परिचित कराया। विशेष रूप से जननायक भगवान बिरसा मुंडा द्वारा आदिवासी उत्थान के लिए किए गए समाज सुधार के कार्य जिससे उन्हें भगवान का दर्जा मिला। उन्होंने शिक्षा का महत्व, एकता में रहने का संदेश दिया। अंधविश्वास जातिवाद नशा मुक्ति सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूकता फैलाई, उनके इसी योगदान को रेखांकित करते हुए 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।
कार्यक्रम में शिक्षिका स्मिता नेताम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


