कोण्डागांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 10 नवंबर। शासकीय आदर्श आवासीय कन्या महाविद्यालय कोंडागांव में 8 नवंबर को जनजाति गौरव माह अंतर्गत ‘जनजाति समाज का गौरवशाली अतीत- ऐतिहासिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक योगदान’ के विषय में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में लता उसेंडी विधायक विधानसभा क्षेत्र कोंडागांव, विशिष्ट अतिथि के रूप में खेमचंद नेताम जिला पंचायत सदस्य जिला-कोंडागांव, मुख्य वक्ता के रूप में रामनाथ कश्यप सामाजिक कार्यकर्ता रायपुर तथा बलिराम नेताम जिला कार्यक्रम संयोजक शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य तिलक चंद्र देवांगन द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता व भगवान बिरसा मुंडा जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीपप्रज्वलन कर किया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम में प्राचार्य श्री तिलक चंद्र देवांगन द्वारा स्वागत उद्बोधन किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम संयोजक देवनारायण सिंह नेताम द्वारा कार्यक्रम का प्रस्तावना बताया गया।
कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। विशिष्ट अतिथि खेमचंद नेताम द्वारा जनजाति के विषय में उनके जीवन शैली, रीति रिवाज, पूर्वजों से जुड़े परंपराओं पर बात किया गया। तत्पश्चात बलिराम नेताम द्वारा जनजाति जननायकों के बारे में महत्वपूर्ण बातों को हमारे समक्ष रखा गया।
मुख्य वक्ता रामनाथ कश्यप द्वारा कार्यक्रम के उद्देश्य व वह महत्व को विस्तार से चर्चा किया गया और बताया गया की स्वतंत्रता संग्राम में हमारे जनजाति जननायकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
वीर गुंडाधुर, रानी दुर्गावती, तिलका मांझी शहीद गेंद सिंह एवं वीर नारायण सिंह जी के शौर्य व पराक्रम को याद किया गया। जनजाति समाज के ऐतिहासिक गौरव सामाजिक व्यवस्था को अपने वक्तव्य के माध्यम से विस्तार पूर्वक बताया।
मुख्य अतिथि लता उसेंडी द्वारा जनजाति समाज के जननायकों को याद किया और बताया कि आज की युवा पीढ़ी इन सबसे अनभिज्ञ है आज की पीढ़ी को जरूरत है कि जनजाति जननायकों के शौर्य व पराक्रम को स्मरण करें, अध्ययन करें और गौरव की अनुभूति करें। अंत में कार्यक्रम के सह संयोजक शारदा मरकाम द्वारा आभार प्रकट किया गया।
कार्यक्रम हेतु मंच संचालन सदानंद सोनी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अन्य विशिष्ट आतिथ्य के रूप में श्री दीपेश अरोड़ा जी भाजपा जिलाध्यक्ष जिला-कोंडागांव, अग्रणी महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. चेतन राम पटेल जी, श्री धनीराम सोरी जी जिलाध्यक्ष मुरिया समाज, श्री मंगऊ राम कावड़े जी सामाजिक कार्यकर्ता तथा श्रीमती ननकी वैष्णव जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महाविद्यालयीन स्टाफ में निधि जैन, सरिता तारम, उमेश नेताम, अनिक्षा अंचल, महेंदर सिंह, योगेश समरथ, गायत्री वर्मा, अंकिता वर्मा, कोमल साहू एवं समस्त छात्राओं का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।