कोण्डागांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 10 सितंबर। राज्य के समस्त जिलों से उत्कृष्ट कार्य कर रहे शिक्षकों हेतु राज्य अलंकरण 2024 का इस बार बस्तर संभाग में जगदलपुर में 8 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर सम्मान समारोह हुआ। समारोह में संदीप कुमार सेन शासकीय हाई स्कूल हात्मा, विकासखण्ड बड़ेराजपुर,जिला कोंडागांव को डॉ. अब्दुल कलाम सम्मान से सम्मानित किया गया। इसी क्रम में 70 शिक्षकों का सम्मानित किया गया।
जिला शिक्षा विभाग समग्र शिक्षा से जिला मीडिया प्रभारी शिक्षक शैलेंद्र ठाकुर ने बताया कि शिक्षा क्षेत्र,नवाचार,प्रकृति संरक्षण,विज्ञान प्रचार- प्रसार,स्वच्छता,स्वास्थ्य, कला संस्कृति,समाज सेवा, महिला-सशक्तिकरण, रूढि़वादी अंधविश्वास -निर्मूलन ,जन जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान प्रदान करने वाले व्यक्तिसंस्था का चयन उनके विशिष्ट व विलक्षण प्रतिभा के आधार पर किया गया। उक्त संस्था द्वारा विगत कई वर्षों से शिक्षकों का सम्मान किया जा रहा है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आर एस बघेल जिला शिक्षा अधिकारी जिला बस्तर,विशेष अतिथि नीरज वर्मा साइंस एक्टिविस्ट इसरो, विशेष अतिथि रश्मि वर्मा आर के साइंस पार्क गोंदिया व अध्यक्षता अभिषेक शुक्ला प्रकृति शिक्षक विज्ञान यात्रा ने की। मुख्य अतिथि बी.आर.बघेल ने कहा -एक शिक्षक का सबसे बड़ा सम्मान वह है कि अपने छात्र को शिखर तक पहुंचाने का कार्य करे,जो कि आप जैसे शिक्षक कर रहे हंै और उन शिक्षकों का सम्मान इस मंच से किया जा रहा है व चयनित शिक्षकों को हार्दिक शुभकामनाएं दी।
आर के साइंस पार्क गोंदिया से पहुंची रश्मि वर्मा ने कहा कि बस्तर में प्रतिभा की कमी नहीं है चाहे विज्ञान के क्षेत्र में हो या लोक कला संस्कृति में। बस्तर की अपनी अलग पहचान है।
उन्होंने कहा कि आप जैसे शिक्षक जो बच्चों के पीछे जो मेहनत कर रहे हैं निश्चय ही वह तारीफ के काबिल है और आने वाला समय में आप शिक्षकों को हम विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र बेंगलुरु में भ्रमण कराने ले जाना चाहते हैं।
संस्था के प्रतिवेदन वाचन में विद्यामती साहू के द्वारा संस्था के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए संस्था के कार्य क्षेत्र का विवेचन किया ।
लखन साहू ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों से चयनित शिक्षकों को राज्यस्तरीय शिक्षक सम्मान में 7 विभिन्न प्रकार के सम्मान व दो विशिष्ट सम्मान शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रदाय किया गया।
संस्था के अशोक जंघेल, लखन साहू , भुनेश्वर मरकाम, आत्माराम साहू, कुमार मंडावी, संदीप कुमार सेन, विद्यमती साहू, समीक्षा गायकवाड़, क्षमा उइके, सुरेखा पुरेन्द्र, राधिका साहू का सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन आत्मा राम ने किया। उक्त जानकरी संस्था के सचिव भुनेश्वर मरकाम के द्वारा दिया गया।