कोण्डागांव

विधायक लता उसेंडी के प्रयासों से उत्कृष्ट खिलाडिय़ों को पुन: मिलेगा सम्मान
29-Aug-2024 10:47 PM
विधायक लता उसेंडी के प्रयासों से उत्कृष्ट खिलाडिय़ों को पुन: मिलेगा सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव, 29 अगस्त। छत्तीसगढ़ राज्य में भाजपा के सरकार आते ही प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाडिय़ों को राज्य खेल अलंकरण  से नवाजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। राज्य खेल अलंकरण प्रक्रिया प्रदेश में शुरू होने से खिलाडिय़ों में  खुशी की लहर दिख रही है। इससे प्रदेश के प्रतिभावान खिलाड़ी उभर कर सामने आएंगे। प्रतिभावान खिलाडिय़ों का प्रदेश के खेल जगत में प्रतिनिधित्व करने से खेलो के प्रति लोगों में रुचि बढ़ेगी तो वहीं देश प्रदेश में राज्य का नाम होगा ।

प्रदेश में हॉकी के जादूगर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर प्रदेश में खेल दिवस के रूप मनाये जाएंगे ।पिछली सरकार ने खेल अलंकरण समारोह  सम्मान बंद कर दिया गया था। खेल जगत से जुड़े खिलाड़ी, 5 साल तक इसका इंतजार कर रहे हैं लेकिन उन्हें यह सम्मान नहीं मिल पा रहा था। प्रदेश में  नई सरकार बनने के बाद विधानसभा के पहले सत्र में कोंडागाँव विधायक लता उसेण्डी ने खेल अलंकरण पर  सदन में प्रश्न रखा था, जिस पर सरकार ने संज्ञान लेते हुए  इस वर्ष छत्तीसगढ़ में खेल दिवस पर खेल अलंकरण समारोह का आयोजन किये जा रहे हैं।

खिलाडिय़ों का कहना है कि खिलाडिय़ों के सम्मान और खेलों को बढ़ावा देने के मामले में पूर्व सरकार ने खिलाडिय़ों के साथ अन्याय किया और अलंकरण समारोह का भी आयोजन नहीं किया। वहीं इस वर्ष खेल अलंकरण सम्मान के लिए 1329 तक खिलाडिय़ों ने आवेदन किया है। जिनके मानक परीक्षण के बाद उत्कृष्ट खिलाडिय़ों को सम्मानित किया जाएगा। 

राज्य में नई सरकार बनने के बाद  मार्च में  वर्ष 2019-20 और वर्ष 2020-21 राज्य अलंकरण दिया गया है। और अब वर्ष 2021-22 और वर्ष 2022-23 का राज्य खेल अलंकरण दिया जाएगा। अलंकरण के साथ  राज्य में अब उत्कृष्ट खिलाडिय़ों की घोषणा भी शुरू हो गई है। इसके लिए बकायदा कमेटी की स्थापना की गई है। उत्कृष्ट खिलाड़ी के रूप में अंकित हो जाने पर प्रदेश के  खिलाडिय़ों को नौकरी मिलने की भी संभावना बढ़ जाएगी।

इससे युवाओं में नवाचार के साथ विकसीत  छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार करने में भी मदद मिलेगी।


अन्य पोस्ट