कोण्डागांव

निरीक्षण में मिली खामियां, समाज कल्याण विभाग को पत्राचार
कोण्डागांव, 27 अगस्त। समर्पण वृद्धा आश्रम कोण्डागांव का कमलेश कुमार जुर्री, अपर जिला न्यायाधीश एफ.टी.एस.सी. (पॉक्सो) कोण्डागांव एवं अम्बा शाह सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव ने निरीक्षण किया। निरीक्षण में कई खामियां मिली। दीवारों की मरम्मत, रंगरोगन व शौचालय के लिए समाज कल्याण विभाग को पत्राचार किया गया।
निरीक्षण में पाया कि अद्र्धशासकीय समपर्ण वृद्धा आश्रम कोण्डागांव की दीवारें अत्यधिक गीली व सीलन लगी हुई है जो वृद्धजनों के निवास करने के लिए उचित नहीं है। इसके अलावा उक्त वृद्धा आश्रम में साफ-सफाई का भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है जिससे बारिश में वृद्धजनों के बीमार पडऩे की संभावना ज्यादा है। इसी प्रकार वहां उपस्थित कर्मचारी व वृद्धजनों के द्वारा शौचालय की व्यवस्था नहीं होना पाया गया, जिसके कारण सुलभ शौचालय का उपयोग करना बताया गया है जो कि व्यवस्था के अनुरूप उचित नहीं है।
इसके संबंध में समपर्ण वृद्धा आश्रम कोण्डागांव के दीवारों की मरम्मत करवाने हेतु रंगरोगन का कार्य पूर्ण करवाने तथा शौचालय की व्यवस्था कराने हेतु समाज कल्याण विभाग को पत्राचार किया गया।
इस अवसर पर सुरेन्द्र भट्ट प्रतिधारक अधिवक्ता प्रबंध कार्यालय कोण्डागांव एवं पैरालीगल वालिंटियर्स सुनील कुमार मरकाम, हसीना खान एवं समर्पण वृद्धा आश्रम कोण्डागांव के कर्मचारी व वृद्धजन उपस्थित थे।