कोण्डागांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 22 जनवरी। बाबा साहेब सेवा संस्था कार्यालय में 20 जनवरी संध्या 7 बजे प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी गेंद सिंह जी की छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संस्था के पदाधिकारियो ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला स वीर गेंदसिंह- हमारे स्वतंत्रता सेनानी में से एक जिनका हमारे छत्तीसगढ़ के आजादी में एक महत्वपूर्ण योगदान रहास गेंद सिंह हमारे भारत के आजादी के समय बस्तर संभाग क्षेत्र के नेतृत्वकर्ता थेस तथा छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र के होने के कारण स्वतंत्रता में उनका बलिदान के कारण इन्हें बस्तर का प्रथम शहीद कहा जाता हैै। वे परलकोट के जमींदार हुआ करते थे।
इन्होंने कोटरी नदी पर परलकोट जलाशय का निर्माण किया तथा सिंचाई कर में वृद्धि करने के कारण सन 1825 में इनके नेतृत्व में पलकोट विद्रोह किया गया तथा गेंद सिंह को 20 जनवरी 1825 को कैप्टन पैबे के आदेश पर फांसी दे दी गई। स्मृति दिवस कार्यक्रम में संस्था के मुख्य सलाहकार पी पी गोंडाने, अध्यक्ष मुकेश मार्कंडेय, उपाध्यक्ष पुष्कर सिंह मंडावी, सचिव रमेश पोयाम, ओम प्रकाश नाग, देवानंद चैरे, संदीप कोर्राम, बिरेन्द टंडन, जगदलपुर से सतीश वानखेड़े, अध्यक्ष बस्तर संभाग राष्ट्रीय बौद्ध समाज जगदलपुर भी उपस्थित रहे।