कोण्डागांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
केशकाल, 10 जुलाई। केशकाल विकासखंड अंतर्गत संकुल केंद्र कोहकामेटा में पदस्थ प्रधान अध्यापक रामबती ठाकुर एवं वीरेंद्र देवनाथ शासकीय सेवा से निवृत्त हो गए हैं। इस अवसर पर संकुल केंद्र अंतर्गत समस्त शिक्षक शिक्षकाओं द्वारा उनके सम्मान हेतु विदाई समारोह का आयोजन किया गया था। प्रारम्भ में संकुल प्राचार्य शोभाराम सिन्हा ने दोनों शिक्षको के सेवा काल पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के इस कठिन सेवाकाल में जिस प्रकार से आपने कार्य किया वह सराहनीय है। व्याख्याता लोकेश गायकवाड ने कहा कि बिदाई शब्द सुनते ही दुख का बोध होता है। आज अपने जीवन के 62 वर्ष पूर्ण कर बिना किसी परेशानी के सफ़लता पूर्वक कार्य पूर्ण करने पर बधाई देता हूँ, और उनके स्वस्थ्य जीवन की कामना करते है।
उल्लेखनीय हो कि श्रीमति रामवती ठाकुर की प्रथम नियुक्ति 18 सितंबर 1979 में सहायक शिक्षक के पद पर घोड़ागांव जिला कोडागांव में हुई थी। वर्तमान में माध्यमिक शाला सिदावंड से 30 जून 2022 को अपनी सेवा अवधि पूर्ण कर रिटायर हुईं। वहीं दूसरी ओर वीरेंद्र देवनाथ की प्रथम नियुक्ति 1982 गोलावण्ड जिला कोंडागांव में हुई एवं प्राथमिक शाला कोदोभाट से 31 जनवरी 2022 को सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी सी.एल मंडावी ने दोनों शिक्षकों को उनके उनकी सेवा एवं बच्चों के भविष्य को उज्ज्वल बनाने हेतु किये गए कार्यों के लिए धन्यवाद प्रेषित किया है। इस सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन मनीराम कुंजाम ने किया। वहीं आभार प्रदर्शन शेख अजीम के द्वारा किया गया।