कोण्डागांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
केशकाल, 24 मई। प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के आह्वान पर छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में भूपेश सरकार पर किसान विरोधी होने के आरोप लगाते हुए 5 सूत्रीय मांगों को लेकर भाजपा किसान मोर्चा की टीम द्वारा सोसायटियों के समक्ष विरोध प्रदर्शन जा रहा है।
इसी तारतम्य में सोमवार को बड़ेराजपुर ब्लॉक मुख्यालय विश्रामपुरी स्थित सहकारी समिति मर्यादित परिसर के समक्ष भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अंजोरी नेताम के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एकदिवसीय धरना प्रदर्शन करते हुए राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है।
इस दौरान किसान भाजपा मोर्चा कोंडागांव के जिलाध्यक्ष अंजोरी नेताम ने कहा कि कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों के कारण किसानों की आर्थिक स्थिति खराब हुई है। सैकड़ों किसान आत्महत्या कर चुके हैं, और सरकार तमाशबीन बनी हुई है। एक ओर केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार किसानों को यूरिया खाद 625 रुपए में दे रही है, वहीं प्रदेश सरकार किसानों को अमानक और घटिया खाद मिला गोबर लेने के लिए प्रति एकड़ 3 बोरी के 1000 रुपए क्विंटल से अधिक में लेने के लिए मजबूर कर किसानों को लूटने का काम कर रही है।
पूर्व विधायक सेवक राम नेताम ने कहा कि भूपेश सरकार किसान को धोखा दे रही हैं। प्रदेश सरकार यदि अपने आपको किसानों के हितेषी समझ रहा है तो जल्द से जल्द वर्मी कंपोस्ट के रूप में अमानक खाद को लेने की बाध्यता समाप्त करें। राजीव गांधी न्याय योजना के अंतिम किस्म में कटौती का पूरा राशि जारी करे, घोषणा पत्र में पिछली सरकार का दो वर्ष की किश्त किसानो के खाते में जल्द जमा करे। गिरदावरी के नाम पर किसानो का रकबा में कटौती को बंद कर प्रति एकड़ 15 क्विंटल धान खरीदी करे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से शिवराम सलाम, किशन पांडे, पुनीत दास मानिकपुरी, दुखाराम मरकाम जिला, सुरेंद्र मरकाम, ईश्वर नारायण बैस, रविंद्र पांडे, जीवनदास मानिकपुरी, संग्राम मरकाम, सुदर्शन सेठिया, लखन नेताम, मंगाऊ चक्रधारी, गौरव शार्दुल समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्तागण मौजूद रहे।