कोण्डागांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 13 फरवरी। प्राणघातक वार करने वाले फरार 2 आरोपियों को डेढ़ साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार थाना फरसगांव में दर्ज प्रकरण में प्रार्थी मनोज शार्दुल भानपुरी निवासी ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 18 सितंबर को प्रार्थी खेत से मछली पकडक़र वापस लौट रहा था, तभी आरोपी ने भोलेश्वर उर्फ भोला दीवान (32), लोकेश उर्फ लोकेश्वर दीवान (28), सुखराज सिन्हा और मुकुंद दीवान द्वारा आपस में एक राय होकर पुरानी जमीन विवाद को लेकर खेत के मेढ़ के पास धारदार हथियार लेकर जान से मारने की नीयत से मनोज शार्दुल पर प्राणघातक वार कर दिया। जिससे उसके सिर व गले में चोट आई है। रिपोर्ट पर थाना फरसगांव में जुर्म पंजीबद्ध किया गया था।
विवेचना के दौरान प्रकरण के 2 आरोपी सुखराज सिन्हा, मुकुंद दीवान को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इस दौरान मामले के 2 आरोपी भोलेश्वर दीवान और लोकेश दीवान जो घटना से फरार थे। प्रकरण के फरार आरोपियों की लगातार पता तलाश की जा रही थी।
मुखबिर की सूचना पर मामले के दोनों आरोपी भोलेश्वर उर्फ भोला दीवान, लोकेश उर्फ लोकेश्वर दीवान को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी भोलेश्वर उर्फ भोला के द्वारा घटना में प्रयुक्त तलवार को पेश करने पर तलवार जब्त कर प्रकरण में धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट जोड़ी गयी।
प्रकरण के आरोपी भोलेवर दीवान, लोकेश दीवान के विरुद्ध थाना फरसगांव में 3 स्थायी वारंट भी लंबित किया गया। उक्त स्थायी वारंट की तामील की गई और दोनों आरोपियों को 12 फरवरी को गिरफ्तार कर 3 स्थायी वारंट के साथ न्यायालय कोण्डागांव में पेश कर न्यायालय के आदेश से उक्त आरोपियों को जेल भेजा गया।