कोण्डागांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 25 दिसंबर। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस नगर के जिला कार्यालय अटल सदन में मनाई गई। इस अवसर पर स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व प्रदेश उपाध्यक्ष लता उसेंडी ने बताया कि अटलजी ने तीन बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया। उनका पहला कार्यकाल 1996 में केवल 13 दिनों के लिए था। उन्होंने मार्च 1998 से अप्रैल 1999 तक तेरह महीने की अवधि के लिए अपना दूसरा कार्यकाल और फिर 1999 से 2004 तक पूर्ण कार्यकाल के लिए सेवा की। संसद में उनका पहला प्रवेश 1962 में राज्यसभा के माध्यम से हुआ था। वे सात बार लोकसभा के लिए चुने गए। 2015 में वाजपेयी को भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।
जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा ने कहा कि 25 दिसंबर को समूचा राष्ट्र एक महान व्यक्तित्व, भारत के राजनीतिक शिखर पुरुष श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मना रहा है। इस दिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के सभी मंडलों में सुशासन दिवस मनाया गया, जहां बूथ स्तर तक अटलजी के आदर्शों को आत्मसात करने के उद्देश्य से उनकी जीवनी का प्रसारण सभी ने बड़ी स्क्रीन के माध्यम से साथ मिलकर देखा।
कार्यक्रम के दौरान मनोज जैन, गोपाल दीक्षित, ओम प्रकाश टावरी, जसकेतु उसेंडी, जैनेन्द्र ठाकुर, दयाराम पटेल, हेमकुवर पटेल, लक्ष्मी धुव्र, रौनक दीवान, प्रतोश त्रिपाठी, कांति पटेल, इना श्रीवास्तव, कुलवंत चहल, कमलेश मोदी, सोनामनी पोयाम, विकी रवानी, विकास दुआ, नागेश देवांगन, महेंद्र पारख, दिलावर कपाडिय़ा, शीतल पटेल आदि मौजूद रहे ।


