कोण्डागांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 24 दिसंबर। जिले के थाना ईरागांव क्षेत्र के ग्राम गद्दाड में आमचो पुलिस आमचों संगी सामुदायिक पुलिसिंग के तहत चलित थाना लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गई।
ग्रामीणों ने अपने व्यक्तिगत एवं सार्वाजनिक समस्याओं को ईरागांव पुलिस के समक्ष रखा। गांव वालो की समस्याओं का निराकरण मौके पर ही किया गया। ग्रामिणों को सायबर अपराध, ऑनलाईन फ्राड, एटीएम फ्रॉड के बारे में विस्तृत जानकारी देकर इसके बचने के उपाय भी बताए गए समाज में होने वाले महिला संबंधी अपराध जैसे दहेज प्रताडऩा, दहेज मृत्यु, घरेलू हिंसा, बाल विवाह छेड़छाड तथा बच्चों के ऊपर होने वाले लैंगिग अपराध, बाल मजदूरी एवं मानव तस्करी के बारे में विस्तृत चर्चा कर महिलाओं एवं बच्चों को कानून के द्वारा प्रदत उनके अधिकारों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
गांव के युवक एवं युवती अधिक पैसा कमाने के लालच में दुसरे राज्य काम करने के लिए जाते है, जहां पर उनका शारीरिक शोषण होता है। इसके बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी देकर काम करने हेतु बाहर राज्य नहीं जाने हेतु समझाईश दी गई।
वर्तमान परिवेश में क्षेत्र में सडक दुर्घटनाएं अधिक हो रही है, जिससे जन एवं सम्पत्ति की हानि ज्यादा हो रही है यातायात के संबंध में ग्रामीणों को विस्तृत जानकारी दिया गया तथा नशे के हालत में वाहन नही चलाने हेतु समझाईश देकर ग्रामीणजनों को लाइसेंस बनवाकर वाहन चलाने एवं वाहन की मियाद खत्म होने से पहले वाहन का बीमा कराने की सलाह दी गई। बाहर से आए ढोंगी बाबा, ज्वेर गहने साफ करने वाले एवं जडी बुटी वालें के चक्कर में नही पडने समझाईश दिया गया। गांव में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित होने या अपराध घटित होने से तत्काल थाना ईरागांव को सूचित करने निर्देश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामरक्षा समिति के सदस्यों का गठन किया गया।
जिला पुलिस कोण्डागांव के द्वारा चलाए जा रहे आमचो पुलिस आमचो संगी सामुदायिक पुलिसिंग के तहत गॉव के नवयुवकों को खेल सामाग्री का वितरण भी किया गया। इस कार्यक्रम में थाना ईरागांव के सउनि देवेन्द्र नागेश, प्रआर सुखनन्दन पिस्दा, सहाआर सुरेन्द्र सेठिया, एवं सहाआर 2015 कमल नेगी शामिल रहे।


