कोण्डागांव
कोण्डागांव, 29 अक्टूबर। गुरूवार को कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा द्वारा जिले के संयुक्त कलेक्टर एवं डिप्टी कलेक्टरों को प्राप्त दायित्वों में बदलाव हेतु आदेश जारी किया। जिसके अनुसार संयुक्त कलेक्टर पवन कुमार प्रेमी को नोडल नजूल अधिकारी के रूप में नजूल पट्टे के नवीनीकरण नजूल शाखा संबंधी प्रकरणों का संधारण एवं निराकरण तथा नगरीय निकायों के जिला विकास अभिकरण का दायित्व सौंपा गया है। डिप्टी कलेक्टर भूपेन्द्र कुमार गांवरे को जिला खनिज न्यास निधि का नोडल बनाया गया है।
वहीं डिप्टी कलेक्टर सीमा ठाकुर को विशेष केन्द्रीय सहायता एलडब्ल्यूइ का नोडल बनाने के साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत फरसगांव की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं डिप्टी कलेक्टर शंकरलाल सिन्हा को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत माकड़ी के रूप में नियुक्त किया गया है। ज्ञात हो कि कलेक्टर द्वारा जनपद पंचायत माकड़ी के पूर्व सीईओ मुकुन्द सलाम एवं फरसगांव के पूर्व सीईओ शिवकुमार टण्डन को जनपद पंचायतों की समीक्षा के दौरान कार्य संतोषजनक नहीं पाये जाने के कारण उन्हें से कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोण्डागांव में संलग्न किया गया है।


