खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

10 मरीजों को प्रमाण पत्र वितरित
02-Jul-2023 3:57 PM
10 मरीजों को प्रमाण पत्र वितरित

स्वास्थ्य केंद्र में हुई सिकलसेल जांच

गंडई , 2 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच है कि देश से सिकलीन अर्थात सिकलसेल बीमारी को जड़ से खत्म करना है। इसके लिए  प्रधानमंत्री द्वारा सिकलसेल डिजीज एलीमिनेशन अभियान का शुभारंभ वर्चुअल के माध्यम से किया गया। गंडई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इसका आयोजन किया गया। जिसमें हास्पिटल स्टाफ  सहित फील्ड के अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष नीना विनोद ताम्रकार द्वारा सिकलीन के 10 मरीजों को सिकलसेल पहचान कार्ड का वितरण किया। साथ ही मोदी को वर्चुअल के माध्यम से देखा और सुना। कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष चेतन देवांगन, डॉ. चंद्रकांत उर्वाशा, दंत चिकित्सक ऋषि कुमार मेश्राम, डॉ. प्रशांत सोनी, सुपरवाईजर  रज्जब खान, सरोज वर्मा स्टाफ एवं फील्ड नर्स दुलारी जंघेल, चित्रलेखा नामदेव, प्रतिमा मिंज, अनिता मरकाम, लोमेश्वरी वर्मा, प्रियंका मानिकपुरी, चैनम यादव, स्वाति सोनी, हिमांचल वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे थे।


अन्य पोस्ट