खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

जिला भाजपा कार्यालय में हर्षोल्लास से मना सांसद संतोष पांडे का जन्मदिन
03-Jan-2026 3:46 PM
जिला भाजपा कार्यालय में हर्षोल्लास से मना सांसद संतोष पांडे का जन्मदिन

‘छत्तीसगढ़’  संवाददाता

खैरागढ़, 3 जनवरी। राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडे का जन्मदिन केसीजी जिला भाजपा कार्यालय में जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह के नेतृत्व में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यालय में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

सांसद संतोष पांडे के कार्यालय पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलमालाएं पहनाकर उनका आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया गया। इसके बाद भाजपा कार्यालय में केक काटकर जन्मदिन मनाया गया, जहां कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद संतोष पांडे ने कहा कि जन्मदिन के अवसर पर उपस्थित होकर शुभकामनाएं देने के लिए वे सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का स्नेह और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. बिशेषर साहू, पूर्व विधायक कोमल जंघेल, खम्हन ताम्रकार, घम्मन साहू, नवनीत जैन, टीके चंदेल, शशांक ताम्रकार, देवकुमार सेन, विनय देवांगन, भावेश कोचर, शत्रुघ्न साहू, गरजा चंद्राकर, नीलिमा गोस्वामी, अनिल अग्रवाल, राकेश ठाकुर, दिनेश वर्मा, गोरेलाल वर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। जन्मदिन समारोह के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह और एकजुटता का संदेश देखने को मिला। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और सभी ने सांसद संतोष पांडे के स्वस्थ व सफल कार्यकाल की कामना की।


अन्य पोस्ट