खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

बांध के उलट में युवक ने लगाई फांसी
27-Jun-2023 2:54 PM
बांध के उलट में युवक  ने लगाई फांसी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

गंडई, 27 जून। वनांचल क्षेत्र के ग्राम पैलीमेटा स्थित बांध के उलट के परसा पेड़ में एक अज्ञात व्यक्ति ने अज्ञात कारणों से साड़ी के लेस के सहारे फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। जिसकी जानकारी रविवार दोपहर के समय ग्रामीणों को हुई। जिसकी खबर क्षेत्र में फैल गई।

मिली जानकारी के अनुसार युवक के फांसी लगाने की खबर मोहगांव पुलिस को दी गई। इस पर पुलिस मौके पर पहुंचकर पंचनामा तैयार कर शव को उतरवाया। घटनास्थल एक मोटर साइकिल भी खड़ी थी। जिसका क्रमांक सीजी-08-एनसी-8974 है।

बताया गया कि मृतक के शरीर पर कीड़े लग गए थे। इस वजह से मृतक का चेहरा पहचान पाना मुश्किल था। बाइक नंबर से मृतक की पहचान किया गया। मृतक का नाम पिंकेश रोडगे पिता रोहित रोडगे 21 वर्ष था। मोहगांव थाना के सब इंस्पेक्टर राजकुमार महिलांगे ने बताया कि मृतक के पिता को घटनास्थल पर बुलाया गया। मृतक के ने बताया कि यह साड़ी की लेस घर का है। पिकेश रोडगे 23 जून को सुबह 7.30 बजे घर से यह कहकर निकला था कि घूमने जा रहा हंू और वापस नहीं आया। इधर मोहगांव पुलिस ने लाश का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन के सुपुर्द किया  है। बता दें कि मृतक पेशे से वेल्डिंग का काम करता था।


अन्य पोस्ट