खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गंडई, 26 मार्च। नगर के वार्ड 5 मंगल भवन में अल्प संख्यकों के शैक्षणिक, सामाजिक एवं आर्थिक विकास पर सेमीनार का आयोजन किया गया।
सेमीनार में अल्प संख्यकों के लिए शासन द्वारा 15 सूत्रीय निर्धारित योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। सरकार की योजनाओं का विस्तार से जानकारी दिया गया। जिसमें 15 सूत्रीय कार्यक्रम के तहत उर्दू शिक्षण के लिए और अधिक संसाधन, मदरसा शिक्षा आधुनिकीकरण, अल्पसंख्यक समुदाय के मेधावी विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति, एकीकृत बाल विकास, गरीबों के लिए स्वरोजगार एवं मजदूरी रोजगार योजना की जानकारी, तकनीकी शिक्षा की जानकारी, अभिवृद्वित्त श्रम सहायता, राज्य एवं केंद्रीय सेवाओ में भर्ती, ग्रामीण आवास योजना में उचित हिस्सेदारी, गंदी बस्तियों के स्थिति में सुधार, सांप्रादायिक घटनाओं की रोकथाम, साम्प्रदायिक अपराधों की रोकथाम, सांप्रदायिक दंगो के पीडि़तों का पुनर्वास की जानकारी अल्प संख्यक विभाग के सदस्य अनिल जैन, हफीज खान द्वारा दिया गया।
इस दौरान अल्प संख्यक आयोग उपाध्यक्ष हफीज खान, सदस्य अनिल जैन, नगर पंचायत अध्यक्ष चेतन देवांगन, अयूब कुरैसी, भिगेश यादव, मोहसिन खान, परवेज खान, लियाकत अली, विनोद ताम्रकार, मोती जंघेल, इमरान खान, गुलशेर खान, रत्नेश कुलदीप, सहित बड़ी संख्या में अल्प संख्या के प्रतिनिधि और सदस्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


