खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
खैरागढ़, 24 फरवरी। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के कुलपति ममता चंद्राकर को दिल्ली में राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू ने संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया है।
छत्तीसगढ़ की प्रख्यात लोक गायिका पद्मश्री से सम्मानित इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के कुलपति ममता चंद्राकर को कला संगीत के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान और सहभागिता के लिए उक्त पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। संगीत विश्वविद्यालय कुलपति ममता चंद्राकर को मिले सम्मान पर कला ,संगीत, शिक्षा, साहित्य, पत्रकारिता, राजनीति, विधि, समाज सेवा, व्यापार , चिकित्सा आदि विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने शुभकामनाएं दी है।
कुलसचिव प्रोफेसर डॉ. आईडीतिवारी सभी डीन, शिक्षक, विद्यार्थी, अधिकारी कर्मचारी समेत विवि परिवार ने भी शुभकामनाएं दी है। लोक गायन के क्षेत्र में डॉक्टर चंद्राकर को पद्मश्री सम्मान पहले ही मिल चुका था। अब प्रदेश की लोक कला को ऊंचाइयों पर स्थापित करते हुए उन्हें बड़े स्तर पर प्रतिष्ठा श्रेष्ठा दिलाने के लिए संगीत नाटक अकादमी का शीर्ष स्तरीय पुरस्कार प्रदान किया गया है।


