खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
खैरागढ़, 21 फरवरी। श्री राम राम गौ सेवा समिति खैरागढ़ के तत्वाधान में 24 फरवरी शुक्रवार को ऐतिहासिक फतेह मैदान में 1008 परिवारों द्वारा 1008 पार्थिव शिवलिंग का महा रुद्राभिषेक किया जाएगा। रुद्राभिषेक को लेकर फतेह मैदान में तैयारियां जोरों पर है। पूरा फतेह मैदान दूधिया रोशनी से नहाया हुआ है।
श्री राम गौ सेवा समिति के सक्रिय कार्यकर्ताओं ने बताया कि सृजन महाराज रतनपुर द्वारा रुद्राभिषेक कराया जावेगाद्य वही श्री राम गौ सेवा समिति के द्वारा रुद्राभिषेक हेतु समस्त पूजन सामग्री उपलब्ध कराया जावेगा।
ज्ञात हो कि 2 वर्ष पूर्व श्री राम गौ सेवा समिति के द्वारा इसकी पहल की गई थी । सर्वप्रथम 108 फिर पिछले वर्ष 501 तथा वर्तमान में 1008 पार्थिव शिवलिंग का रुद्राभिषेक किया जावेगा। रुद्राभिषेक को लेकर जन समूह में काफी उत्साह देखा जा रहा है द्यतथा नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में धार्मिक माहौल बना हुआ है। इस आयोजन में श्री राम गौ सेवा समिति के साथ-साथ श्री जगन्नाथ सेवा समिति छुईखदान तथा अन्य धार्मिक संस्थानों व नगर वासियों का भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है।


