खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

यातायात नियमों का उल्लंघन, 8 गाडिय़ों पर जुर्माना
03-Dec-2022 5:30 PM
यातायात नियमों का उल्लंघन, 8 गाडिय़ों पर जुर्माना

 दो पहिया वाहन चालकों  को दी जा रही समझाईश
छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
गंडई, 3 दिसंबर।
गंडई पुलिस ने गंडई में वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया। पुलिस ने 4 से 6 बजे तक अभियान के तहत 8 वाहनों पर कार्रवाई करते 2400 रुपए की चालानी वसूली की ।
मिली जानकारी के अनुसार जिलेभर में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गंडई में भी वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें 8 दो पहिया वाहन चालकों पर कार्रवाई किया गया। बताया गया कि उक्त बाइक चालकों में 3 सीट सवारी, बिना हेलमेट, तेज रफ्तार एवं तीव्र ध्वनि वाली गाडिय़ां शामिल है। जिनसे 2400 रुपए की चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही उन्हें चेतावनी भी दिया गया कि यातायात नियमों का पालन किया जाए। थाना प्रभारी राजेश देवदास ने बताया कि 8 बाइक चालकों पर चालानी कार्रवाई की गई है। जिनसे 2400 रुपए चालान  काटा गया है। साथ ही समझाईश भी दी गई है।

 


अन्य पोस्ट