दन्तेवाड़ा

दो ईनामी नक्सली गिरफ्तार
08-May-2021 7:32 PM
दो ईनामी नक्सली गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 8 मई। दंतेवाड़ा में नक्सली उन्मूलन अभियान में पुलिस को शुक्रवार को कामयाबी मिली है। जिले के बारसूर थाना अंतर्गत हादांवाड़ा के जंगल से पुलिस ने दो ईनामी नक्सल आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार नक्सलियों में हांंदावाड़ा पंचायत डीएकेएमएस अध्यक्ष बालकू उर्फ गुड्डू अलामी (25 वर्ष) प्रमुख रूप से शामिल है। उक्त नक्सली लीडर नक्सली संगठन में हांदावाड़ा पंचायत डीएकेएमएस अध्यक्ष के रूप में सक्रिय था। राज्य शासन द्वारा उक्त नक्सली की गिरफ्तारी पर 1 लाख रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। इसी कड़ी में हांदावाड़ा पंचायत डीएकेएमएस सदस्य गोदरू अलामी को भी हांदावाड़ा के जंगलों से हिरासत में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा द्वारा दोनों नक्सलियों की गिरफ्तारी पर 10-10 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।


अन्य पोस्ट