दन्तेवाड़ा

फरार सह आरोपी बंदी, 95 हजार का गांजा जब्त
18-Nov-2026 9:43 PM
 फरार सह आरोपी बंदी, 95 हजार का गांजा जब्त

दंतेवाड़ा, 18 नवंबर। किरंदुल पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में फरार सह आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, थाना किरंदुल में दर्ज अपराध क्रमांक 65/2026, धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के मामले में 6 अक्टूबर को आरोपी शंकर घोष को गिरफ्तार किया गया था। उसके कब्जे से 8 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया था। इसी मामले में फरार सह आरोपी सुभाष देवनाथ उर्फ नाटा को 17 नवंबर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी सुभाष देवनाथ की निशानदेही पर पुलिस ने रेलवे के पुराने लोको शेड से करीब 2 किलोग्राम गांजा बरामद किया। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 95 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया।


अन्य पोस्ट