दन्तेवाड़ा

आस्था विद्यालय के अधीक्षकों को दें नोटिस - सीईओ
20-Nov-2026 9:42 PM
आस्था विद्यालय के अधीक्षकों को दें नोटिस - सीईओ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 20 नवंबर। आस्था अंग्रेजी माध्यम आवासीय विद्यालय, जावंगा का सीईओ एम भार्गव नें गहन जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, शिक्षण व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता एवं छात्रावास में उपलब्ध सुविधाओं की जांच की।

इस दौरान श्री भार्गव नें विद्यार्थियों से शिक्षा, भोजन एवं छात्रावास की सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। भोजन की गुणवत्ता के संबंध में कुछ विद्यार्थियों ने पिछले कुछ दिनों से खाने में महक आने की शिकायत की। इस पर संबंधित कर्मचारियों ने राई में महक होने के कारण समस्या उत्पन्न होने की जानकारी दी।  सीईओ ने जिला मिशन समन्वयक को संबंधित अधीक्षक एवं अधीक्षिका को विभागीय नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को स्वच्छ, गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी है। खाद्य सामग्री की गुणवत्ता एवं भोजन की व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

सीईओ ने विद्यार्थियों के साथ आत्मीय संवाद किया। उनके साथ वॉलीबॉल खेलकर उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बच्चों को खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों में भाग लेने प्रेरित किया।

इस अवसर पर जिला मिशन समन्वयक हरीश गौतम एवं सहायक परियोजना समन्वयक राजेंद्र पांडे मौजूद थे।


अन्य पोस्ट