दन्तेवाड़ा
आनंद मेला : बच्चों ने नृत्य और व्यंजन स्टॉल से बिखेरी खुशियां
22-Nov-2026 8:56 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बचेली, 22 नवंबर। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती एवं बाल दिवस के अवसर पर शासकीय कन्या शाला, पुराना मार्केट बचेली में आनंद मेले का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ हुआ।
मेले में छात्राओं ने छत्तीसगढ़ी, बस्तर, गोंडी एवं हिंदी गानो पर नृत्यों की आकर्षक प्रस्तुतियां देकर सांस्कृतिक रंग बिखेरे। वहीं कक्षा 6वीं से 12वीं तक की छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के व्यंजनों के स्टॉल लगाए, जहां स्वादिष्ट पकवानों की व्यवस्था की गई थी।
आनंद मेले में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी बढ़-चढक़र सहभागिता निभाई तथा छात्राओं के उत्साह और रचनात्मकता का आनंद लिया।
पूरे विद्यालय परिसर में उत्सव, उमंग और खुशियों का माहौल देखने को मिला।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे