दन्तेवाड़ा
सडक़ हादसे रोकने बनी रणनीति
18-Nov-2026 9:43 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दंतेवाड़ा, 18 नवंबर। जिला प्रशासन द्वारा सडक़ सुरक्षा समिति की बैठक बुधवार को आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव द्वारा समीक्षा की गई। बैठक में जिले में सडक़ दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु निर्देश दिये गए।
श्री ध्रुव ने जिले में सडक़ दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए समन्वित प्रयास करने और आवश्यक सुरक्षा उपायों को प्राथमिकता से लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने गीदम के प्रमुख मार्गों पर घुमंतू पशुओं की समस्या का समाधान करने तथा सडक़ के अतिक्रमण हटाने पर जोर दिया। कलेक्टर ने पैदल यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक स्थानों पर फुटपाथ विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले के दुर्घटना संभावित स्थलों का चिन्हांकन कर तथा वहां आवश्यक कार्यवाही करने निर्देशित किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे