दन्तेवाड़ा

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने निकाला फ्लैग मार्च
05-May-2021 6:13 PM
   पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने निकाला फ्लैग मार्च

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 5 मई। दंतेवाड़ा में कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान जिला प्रशासन के अफसरों व पुलिस जवानों द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया।

 जिले के गीदम थाना से लेकर दंतेवाड़ा तक प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस के जवानों ने फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान लोगों से घर में रहने की अपील की गई। अत्यधिक आवश्यक होने पर ही मास्क पहन कर घर से बाहर निकले और सामाजिक दूरी के नियम का पालन करें। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर प्रीति दुर्गम मुख्य रूप से मौजूद थीं।

किरंदुल में फ्लैग मार्च

दंतेवाड़ा की लौह नगरी किरंदुल में भीशहर के मुख्य मार्गों से होकर प्रशासनिक अधिकारियों ने फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान लोगों से अपने घरों में रहने की कोविड गाइड लाइंस का पालन करने की सलाह दी गई। इस दौरान एसडीएम प्रकाश भारद्वाज और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस देवांश राठौर प्रमुख रूप से मौजूद थे।


अन्य पोस्ट