दन्तेवाड़ा
शासकीय कन्या आश्रम में शिक्षण सहायक सामग्री मेला
14-Mar-2021 8:33 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बचेली, 14 मार्च। दुगेली संकुल केन्द्र में शिक्षण सहायक सामग्री मेला का संकुल प्राचार्य डी के सोनी की अध्यक्षता में शासकीय कन्या आश्रम में 13 मार्च को आयोजन किया गया।
मेले में शाला के अंतर्गत बच्चों को पढ़ाए जाने वाले विषय पर आधारित शिक्षण सहायक सामग्री का निर्माण कर प्रदर्शित किया गया। संकुल प्राचार्य डीके सोनी ने कहा कि शिक्षण सहायक सामग्री के बेहतरीन उपयोग से बच्चों में समझ विकसित की जा सकती है। बच्चों के शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार किया जा सकता है।
दुगेली संकुल केन्द्र के समन्वयक महेन्द्र कुमार पाटले एवं गंजेनार संकुल केन्द्र के समन्वयक शैलेन्द्र कुमार पाटले उपस्थित थे। इस मेले में दुगेली संकुल केन्द्र के 16 स्कूल के 45 शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल हुए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे