दन्तेवाड़ा

महिला दिवस पर विविध स्पर्धाएं
09-Mar-2021 9:15 PM
  महिला दिवस पर विविध स्पर्धाएं

बचेली, 9 मार्च। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सोमवार को लौह नगरी बचेली के केन्द्रीय फुटबॉल मैदान में विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष पूजा साव, एनएमडीसी बचेली परियोजना के अधिशासी निदेशक एके प्रजापति, महाप्रबंधक प्रदीप सक्सेना व अन्य अतिथियों तथा महिलाओं द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया गया।

महिलाओं के लिए रंगोली प्रतियेागिता, 100 मीटर दौड़, म्यूजिक चेयर, रस्सी खींच का आयोजित किया गया, साथ ही विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। साथ ही सभी महिलाओं को सम्मानित किया गया।

परियोजना प्रमुख एके प्रजापति ने कहा कि महिला दिवस एक दिन नहीं मनाया जाता, मैं कहू तो हर दिन यह दिवस होता है। महिलाएं किसी भी कार्य में किसी से पीछे नहीं है। हमारे संस्कृति में पुरातन काल से भारतवर्ष में महिलाओं का सम्मान होता रहा है और आगे भी होगा। आज हर जगह पर महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है।

पूजा साव ने महिला दिवस की बधाई देते हुए नारी सशक्तीकरण पर जोर दिया। एसकेएमएस यूनियन के सचिव टीजे शंकर राव ने कहा कि आज सभी क्षेत्रों में महिलाएं बढ़ चढक़र हिस्सा ले रही हैं और देश का नाम रोशन कर रही हंै।

इस दौरान डीएवी प्राचार्या डॉ. चेतना शर्मा, चंद्रकला ठाकुर, शीला साहू, टीजे शंकर राव, प्रदीप सक्सेना, नारायण मंडल, कीर्तन साहु, प्रदीप प्रधान, बलवंत कौशल, जागेश्वर प्रसाद, रवि मिश्रा सहित शिक्षिकाएं, डॉक्टर, स्टाफ व महिलाएं उपस्थित रहीं।


अन्य पोस्ट