दन्तेवाड़ा
डामरीकरण के लिए पालिकाध्यक्ष ने किया भूमिपूजन
06-Feb-2021 8:46 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
बचेली, 6 फरवरी। नगर पालिका बचेली क्षेत्र के तीन वार्डों में सडक़ डामरीकरण किया जाना है। जिसके लिए 6 फरवरी को वार्ड क्रं. 16 में पालिका अध्यक्ष पूजा साव द्वारा भूमिपूजन किया गया। कुल 38 लाख 58 हजार रूपये के लागत करीब 1500 मीटर सडक़ का डामरीकरण होगा। भूमिपूजन के दौरान पालिका उपाध्यक्ष उस्मान खान, गुडडा साव, अप्पू कुंजाम, संतेाष दुबे, फिरोज नवाब एवं अन्य उपस्थित रहें।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे