दन्तेवाड़ा
बदलता मन अभियान से ग्रामीणों को लाभ
06-Jan-2021 9:10 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दंतेवाड़ा, 6 जनवरी। दंतेवाड़ा में नक्सली उन्मूलन अभियान की कड़ी में पुलिस द्वारा बदलना मन अभियान आरंभ किया गया है, इससे ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं की जानकारी और लाभ रहा है। दंतेवाड़ा के भांसी गांव के मासा पारा में बुधवार को शासकीय अमले द्वारा शिविर लगाया गया। इस दौरान महिला बाल विकास, वन विभाग और पशुधन विकास सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी उपस्थित थे। ग्रामीणों ने विभिन्न विभागों को अपनी समस्याओं का आवेदन सौंपा। ग्रामीणों ने मुर्गी पालन और मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना आदि से संबंधित आवेदन दिए। इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक शिल्पा साहू ने ग्रामीणों से आत्मीय संवाद भी किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे