दन्तेवाड़ा
सचिव हड़ताल से जनपद में वीरानी, काप ठप
31-Dec-2020 8:24 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 31 दिसंबर। दंतेवाड़ा प्रदेश पंचायत सचिव संघ द्वारा जारी कलम बंद हड़ताल गुरूवार को भी जारी रही। इसके चलते ग्राम पंचायतों में काम ठप रहा।
जनपद पंचायत कुआकोंडा अंतर्गत ग्राम पंचायतों के पंचायत सचिवों द्वारा विगत 26 दिसंबर से बेमुद्दत हड़ताल आरंभ की गई थी। इससे पूर्व 14 दिसंबर को जिला स्तरीय सांकेतिक हड़ताल की गई थी। इसके उपरांत विकासखंड स्तर पर सांकेतिक हड़ताल की गई थी। उक्त हड़ताल का शासन पर प्रभाव न पडऩे के चलते अनिश्चितकालीन हड़ताल आरंभ की गई है। इस हड़ताल के चलते जनपद पंचायतों में सन्नाटा छा गया है।
गौरतलब है कि सचिव संघ की 1 सूत्रीय मांग है। जिसमें पंचायत सचिवों का नियमितीकरण किये जाने की मांग की गई है। इस दौरान बड़ी संख्या में पंचायत सचिवों द्वारा शासन के खिलाफ आवाज बुलंद की गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे