दन्तेवाड़ा

हितग्राहियों को दें लाभ - कलेक्टर
27-Nov-2026 9:02 PM
हितग्राहियों को दें लाभ - कलेक्टर

दंतेवाड़ा, 27 नवंबर। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने जिले में संचालित शासकीय योजनाओं, जनहितकारी कार्यों एवं  विभागीय लंबित मामलों की समीक्षा की। उन्होंने शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने तथा योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को देनें के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्यमंत्री जनदर्शन एवं सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों और आवेदनों की विभागवार समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का निराकरण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी लंबित शिकायतों की नियमित समीक्षा करें तथा प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करें। उच्च न्यायालय में लंबित प्रकरणों, निराकृत मामलों तथा पारित आदेशों के पालन की साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट की भी समीक्षा की गई। साथ ही शासकीय विभागों के लिए भूमि आबंटन संबंधी जानकारी लेकर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

बस्तर मुन्ने अभियान के अंतर्गत व्यक्तिगत एवं परिवार मूलक कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए जनपद पंचायत एवं तहसील स्तर पर समन्वय स्थापित कर कार्यों को गति देने कहा गया। बस्तर प्राधिकरण एवं आदिवासी विकास विभाग से संबंधित कार्यों की प्रविष्टि और प्रगति सुनिश्चित करने, ब्रेन हेल्थ क्लिनिक की गतिविधियों तथा आईगॉट प्रशिक्षण एवं एचआरएमएस में सुधार संबंधी कार्यों की भी समीक्षा की गई। पीएम राहत योजना एवं तेलंगाना राज्य में पुनर्वासित परिवारों से संबंधित प्रकरणों पर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने जाति प्रमाण पत्रों में आवश्यक सुधार के लिए विशेष शिविर आयोजित करने, गांवों में बैठक कर प्रकरणों की जानकारी लेने तथा शिविर आयोजन के लिए स्थान चिन्हित कर प्राथमिकता से कार्य करने को कहा। एसआईबी पोर्टल में पात्र हितग्राहियों की प्रविष्टि शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ मिल सके।

बैठक में सीईओ एम भार्गव मौजूद थे।


अन्य पोस्ट