दन्तेवाड़ा

बाबा साहेब को किया नमन
26-Nov-2026 9:56 PM
  बाबा साहेब को किया नमन

दंतेवाड़ा 26 नवंबर। भारतीय जनता युवा मोर्चा, दंतेवाड़ा द्वारा संविधान गौरव दिवस का गुरुवार को आयोजन किया गया।

 इस अवसर पर संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान वक्ताओं नें संविधान निर्माण के दौरान श्री अंबेडकर के कार्यों को सराहनीय बताया। संविधान निर्माण में उनके योगदान को प्रेरक निरूपित किया। 

भाजपा कार्यालय में युवाओं के साथ संवाद कर संविधान के महत्व, मौलिक अधिकारों व बाबा साहेब अम्बेडकर  के योगदान पर चर्चा की गई। इस अवसर पर सभी उपस्थित जनों द्वारा संविधान के मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी के सदस्य मौजूद थे।


अन्य पोस्ट