दन्तेवाड़ा

बाल विज्ञान कांग्रेस: पल्लवी पैंकरा ने राष्ट्रीय स्तर पर बनाया स्थान
24-Nov-2026 11:01 PM
बाल विज्ञान कांग्रेस: पल्लवी पैंकरा ने राष्ट्रीय स्तर पर बनाया स्थान

दंतेवाड़ा, 24 नवंबर। राष्ट्रीय बाल विज्ञान के राज्य स्तरीय स्पर्धा में जिले की प्रतिभावान छात्रा पल्लवी सिंह पैकरा ने अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की। पल्लवी नें राष्ट्रीय स्तर के लिए स्थान बनाकर दंतेवाड़ा का मान बढ़ाया।

पल्लवी की इस सफलता में उनकी मार्गदर्शक शिक्षिका नीता सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस उपलब्धि पर प्राचार्य नेहा नाथ सहित विद्यालय परिवार ने छात्रा को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। वहीं राज्य स्तरीय आयोजन के दौरान विद्यार्थियों का कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन करने वाली शिक्षिका कंचन सिंह तथा आर पी शाह के योगदान की भी सराहना की गई।    

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के पीछे जिला समन्वयक ब्रज बिहारी चक्रवर्ती के सतत प्रयास, समर्पण और  मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

उल्लेखनीय है कि वे सत्र 2018-19 से जिले में बाल विज्ञान कांग्रेस की गतिविधियों का पूरी निष्ठा के साथ संचालन कर रहे हैं। वर्तमान शैक्षणिक सत्र के प्रारंभ से ही उन्होंने पूरी टीम को लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया था।

उन्होंने संकल्प लिया था कि इस वर्ष जिले से कम से कम एक विद्यार्थी का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए अवश्य कराया जाएगा। छात्रा पल्लवी के चयन के साथ ही उनका यह संकल्प साकार हुआ है।

इस उपलब्धि पर शिक्षिका विजया लक्ष्मी सहित सभी सहयोगियों एवं शिक्षाविदों ने छात्रा पल्लवी सिंह पैंकरा, उनकी मार्गदर्शक शिक्षिका और पूरी टीम को बधाई दी है।


अन्य पोस्ट