दन्तेवाड़ा

गीदम में 200 बोरी धान जब्त
26-Nov-2026 9:57 PM
गीदम में 200 बोरी धान जब्त

दंतेवाड़ा, 26 नवंबर। दंतेवाड़ा जिले के विकासखंड गीदम में विभिन्न व्यापारियों के गोदामों में बुधवार को जांच अभियान चलाया गया।इस दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 3 व्यापारियों से कुल 200 बोरी धान जब्त किया गया।

संयुक्त जांच दल ने गीदम के व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं गोदामों का निरीक्षण किया। धान के भंडारण से संबंधित दस्तावेजों और उपलब्ध स्टॉक की जांच की। इस दौरान कृषि उपज मंडी अधिनियम 1972 के प्रावधानों का उल्लंघन पाए जाने पर मेसर्स पवन ट्रेडर्स गीदम से 110 बोरी, मेसर्स शिवहरे ब्रदर्स से 50 बोरी, तथा मेसर्स गणेश ट्रेडर्स से 40 बोरी धान जब्त किया गया।


अन्य पोस्ट