दन्तेवाड़ा

अस्पताल में करें बेहतर इंतजाम- कलेक्टर
20-Nov-2026 9:43 PM
अस्पताल में करें बेहतर इंतजाम- कलेक्टर

दंतेवाड़ा, 20 नवंबर। जिला प्रशासन द्वारा जिला अस्पताल का शुक्रवार को आकस्मिक जायजा लिया गया। इस दौरान कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का गहन अवलोकन किया। उन्होंने मरीजों एवं उनके परिजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अस्पताल परिसर में विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर नें अस्पताल में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।श्री ध्रुव नें कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति की जांच की।अस्पताल भवन के पिछले हिस्से की दीवारों सहित पूरे भवन में रंग-रोगन कराने तथा क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत करने निर्देश दिए। अधिकारियों को प्रस्तावित कार्यों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर आगे बढ़ाने तथा निर्माण कार्यों का नियमित निरीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण प्रगति निर्देश दिए।

कलेक्टर ने अस्पताल में पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ड्रिंकिंग वॉटर एरिया विकसित करने, बोरवेल के लिए प्राक्कलन तैयार करने तथा वर्षा जल संचयन की व्यवस्था करनें निर्देशित किया। अस्पताल के स्टोर तक सामान के सुगम आवागमन के लिए रैम्प निर्माण कराने, पीडियाट्रिक वार्ड में एयर कंडीशनर लगाने तथा सभी शौचालयों की मरम्मत एवं निर्माण से जुड़े अधूरे कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने एम्बुलेंस के सुगम आवागमन के लिए मार्ग की व्यवस्था के संबंध में भी निर्देश दिए तथा सीटी स्कैन कक्ष एवं शौचालय निर्माण कार्यों में तेजी लाने के को कहा। धीमी प्रगति पर ठेकेदार को कार्य में तेजी लाने  के आदेश दिए।

कलेक्टर ने नगर पालिका परिषद को अस्पताल परिसर एवं आसपास की झाडिय़ों की सफाई तथा नियमित स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. प्रियंका सक्सेना सहित अन्य चिकित्सक और लोक निर्माण विभाग तथा सीजीएमएससी अफसर मौजूद थे।


अन्य पोस्ट