दन्तेवाड़ा
दंतेवाड़ा, 17 नवंबर। जिला प्रशासन द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में बेहतर व्यवस्था हेतु एकीकृत नियंत्रण केंद्र को प्रभावी किया गया है।
खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को सुचारू, पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनाने तथा धान के पुनर्चक्रण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु विशेष कदम उठाए गए हैं। जिले में जिला स्तरीय एवं तहसील स्तरीय उडऩदस्ता दलों का गठन किया गया है। धान खरीदी प्रक्रिया की सतत निगरानी एवं पर्यवेक्षण के लिए जिला स्तर पर इंटीग्रेटेड कमाण्ड एंड कंट्रोल सेंटर की स्थापना की गई है।
कलेक्टर के निर्देशानुसार स्थापित इस नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 07856-252412 है। धान खरीदी की अवधि समाप्त होने तक नियंत्रण कक्ष के माध्यम से प्राप्त शिकायतों एवं सुझावों की निगरानी तथा संबंधित मामलों के निराकरण की कार्रवाई की जाएगी।
नियंत्रण कक्ष के संचालन एवं समन्वय की जिम्मेदारी डिप्टी कलेक्टर पिंकी मनहर को संभालेंगी। सहायक पंजीयक गौतम ठाकुर, सहायक खाद्य अधिकारी प्रीति पाण्डेय, प्रोग्रामर सत्यम सुधाकर, प्रोग्रामर संजय पटेल तथा एंट्री ऑपरेटर रजत प्रसाद को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उक्त अधिकारी-कर्मचारी जिला स्तरीय एवं तहसील स्तरीय उडऩदस्ता दलों द्वारा अलर्ट के निराकरण के संबंध में प्राप्त रिपोर्ट संकलित कर कलेक्टर को प्रस्तुत करेंगे। साथ ही नियंत्रण कक्ष में प्राप्त शिकायतों एवं सुझावों की जानकारी संकलित कर खाद्य शाखा को उपलब्ध कराएंगे।