दन्तेवाड़ा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 6 नवंबर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ के अवसर पर जिला मुख्यालय के मेढक़ा डोबरा मैदान में जिला स्तरीय राज्य उत्सव कार्यक्रम के दौरान जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित जनमन पत्रिका का वितरण किया गया। इस दौरान स्कूली छात्राओं, युवाओं एवं कार्यक्रम में पहुंचे नागरिकों को पत्रिका की प्रतियां प्रदान कर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी दी गई।
जनमन पत्रिका के माध्यम से शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, विकास कार्यों, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, रोजगार एवं स्वरोजगार से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आम नागरिकों तक पहुंचाया गया। पत्रिका में प्रकाशित योजनाओं की जानकारी से विद्यार्थियों एवं आमजन को शासन की जनहितकारी पहल और उनके लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया को समझने का अवसर मिला।
इस अवसर पर जनसंपर्क विभाग के कर्मचारियों ने स्कूली छात्र-छात्राओं एवं कॉलेज के युवाओं को पत्रिका में प्रकाशित उपयोगी जानकारियों से अवगत कराया तथा शासन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक रहने की अपील की। राज्योत्सव जैसे जनभागीदारी वाले आयोजनों के माध्यम से शासन की योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने का यह प्रयास सराहनीय रहा।