दन्तेवाड़ा
धनतेरस पर बाजार में धन बरसा
06-Nov-2026 10:56 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दंतेवाड़ा, 6 नवंबर। दीपावली पर्व के प्रथम दिवस शुक्रवार को धनतेरस पर जिला मुख्यालय का बाजार गुलजार रहा। इस दौरान ग्राहकों ने जमकर खरीदारी की।
धनतेरस के अवसर पर शुक्रवार सुबह से ही ग्राहकों द्वारा खरीदी शुरू हो गई थी। देर शाम तक खरीदी चरमोत्कर्ष तक पहुंच गई।
इस दौरान पूजन सामग्रियां और झाड़ू की सर्वाधिक बिक्री दर्ज की गई। इनमें दीपक और अन्य सामग्री भी शामिल थी। अनेक ग्राहकों द्वारा सोने - चांदी के आभूषण भी शुभ मुहूर्त में खरीदे गये। इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की भी बिक्री तेज रही। कई क्रेताओं ने वाहनों की खरीददारी की। इनमें दो पहिया और चार पहिया वाहन शामिल थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे