दन्तेवाड़ा
दंतेवाड़ा, 5 नवंबर। दंतेश्वरी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दंतेवाड़ा द्वारा सेक्टर स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सुकमा, बीजापुर, जगदलपुर और दंतेवाड़ा के 15 महाविद्यालयों के 80 महिला एवं पुरुष खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया।
पुरुष वर्ग में शासकीय महाविद्यालय, आवापल्ली के रिंकू हेमला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शासकीय महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय के विक्रम नाग द्वितीय और मेजबान दंतेश्वरी कॉलेज के आदित्य नाग तृतीय स्थान पर रहे।
महिला वर्ग में शासकीय आवासीय कन्या महाविद्यालय की पुष्पलता दीवान प्रथम और शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जगदलपुर की मनसा राव द्वितीय स्थान पर रहीं।
सेक्टर स्तर पर चयनित खिलाड़ी आगामी 13 और 14 नवंबरको सूरजपुर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में भाग लेंगे। यह दल क्रीड़ा अधिकारी डॉ. भारती रजक के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता में शामिल होगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ डॉ. रत्नबाला मोहंती ने किया तथा अतिथियों द्वारा विजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कृत किया गया।