दन्तेवाड़ा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 4 नवंबर। मेरा युवा भारत (माय भारत), दंतेवाड़ा द्वारा पीजी गर्ल्स कॉलेज, दंतेवाड़ा में विकसित भारत युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 200 से अधिक विद्यार्थियों एवं युवाओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक चैतराम अटामी और नंदनी दीक्षित की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम में युवाओं और जनप्रतिनिधियों ने लोकतांत्रिक व्यवस्था, नागरिक कर्तव्यों तथा राष्ट्र के विकास में युवाओं की भागीदारी पर विचार साझा किए।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने लोकतांत्रिक प्रतिज्ञा लेकर लोकतांत्रिक मूल्यों, जागरूक सहभागिता और जिम्मेदार नागरिकता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। अंत में जिला युवा अधिकारी आदित्य पांडे द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक संस्थाओं और प्रक्रियाओं से जोडक़र उन्हें जागरूक, जिम्मेदार एवं सक्रिय नागरिक बनाना है। युवा संवाद जैसी पहल युवाओं को अपने विचारों, आकांक्षाओं और क्षमताओं के माध्यम से वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में सार्थक योगदान देने के लिए प्रेरित कर रही है।