दन्तेवाड़ा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 2 नवम्बर। राज्य शासन द्वारा बस्तर संभाग में खेल प्रतिभाओं को निखारने बस्तर ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में दंतेवाड़ा विकासखंड अतर्गत सेक्टर - 1 के तहत् खेल स्पर्धाओं का शुभारंभ जनपद पंचायत उपाध्यक्ष रमेश गावड़े द्वारा रविवार को किया गया। उक्त प्रतियोगिता बचेली स्थित डीएवी खेल मैदान में आयोजित की गई। इसके अंतर्गत 337 खिलाडिय़ों नें 11खेल विधाओं में खिलाडिय़ों ने खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर रमेश गावड़े ने कहा कि राज्य शासन की सराहनीय पहल बस्तर ओलंपिक के रूप में सामने आई। इस आयोजन से खेल प्रतिभाओं को अपने खेल कौशल दिखाने का मंच मिल रहा है। खिलाडिय़ों द्वारा पूर्ण उत्साह के साथ प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। जिससे बस्तर ओलंपिक की सार्थकता साबित हो रही है।
इस दौरान ग्राम पंचायतों के सरपंच प्रमुख रूप से मौजूद थे।