दन्तेवाड़ा

एनएमडीसी किरंदुल कॉम्प्लेक्स में सत्यनिष्ठा के लिए दौड़
31-Oct-2026 10:57 PM
एनएमडीसी किरंदुल कॉम्प्लेक्स में सत्यनिष्ठा के लिए दौड़

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बचेली/किरंदुल, 31 अक्टूबर। एनएमडीसी लिमिटेड बीआईओएम किरंदुल कॉम्प्लेक्स द्वारा 26 अक्टूबर से 1 नवंबर  तक ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ विषय के अंतर्गत सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 मनाया जा रहा है।

इसी क्रम में 31 अक्टूबर को कर्मचारियों और आमजनों में सत्यनिष्ठा, ईमानदारी व नैतिक आचरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘रन फॉर इंटीग्रिटी’ (सत्यनिष्ठा हेतु दौड़) का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अधिशासी निदेशक रवीन्द्र नारायण ने सभी को संबोधित करते हुए जीवन में ईमानदारी, सत्यनिष्ठा और व्यवहार में नम्रता अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य विभिन्न सांस्कृतिक और क्षेत्रीय विविधताओं के बीच देशवासियों में आपसी सौहार्द, एकता व भाईचारे की भावना को मजबूत करना तथा कर्मचारियों व युवाओं में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

मुख्य अतिथि रवीन्द्र नारायण ने हरी झंडी दिखाकर ‘रन फॉर इंटीग्रिटी’ की शुरुआत की। यह दौड़ बीआईओपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल से प्रारंभ होकर सीआईएसएफ चेकपोस्ट होते हुए वापस स्कूल परिसर में संपन्न हुई। जागरूकता दौड़ के लिए एनएमडीसी परियोजना की ओर से प्रतिभागियों को टी-शर्ट प्रदान की गई।

दौड़ में किशन आहूजा (परियोजना प्रमुख, वर्क्स), जे.सी. दास (मुख्य महाप्रबंधक, उत्पादन), धीरेन भूषण (महाप्रबंधक, खनन/खान प्रबंधक), बी. साम्या (महाप्रबंधक, सामग्री), सुधांशु वर्मा (महाप्रबंधक, मा.सं.), नागेश्वर नंदाल (महाप्रबंधक, खनन), एस. गुहा व मो. तनवीर जावेद व एम. तिरूपति राव (उप महाप्रबंधक, मा.सं.), ए.के. ठाकुर (सहा. महाप्रबंधक, सतर्कता), जी. रामाकृष्णा, ए.के. सिंह (सचिव, एमएमडब्ल्यू यूनियन), नोमेश्वर राव (अध्यक्ष) और प्रदीप नामदेव (सचिव, एसकेएमएस) सहित एनएमडीसी के अधिकारी-कर्मचारी, उनके परिजन और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट