दन्तेवाड़ा

सेक्टर वॉलीबॉल: पीजी कॉलेज दूसरी बार सेक्टर विजेता
31-Oct-2026 10:49 PM
सेक्टर वॉलीबॉल: पीजी कॉलेज दूसरी बार सेक्टर विजेता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 31 अक्टूबर। दंतेवाड़ा की बेटियों ने वॉलीबॉल के मैदान में बाजी मारी। दंतेश्वरी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दंतेवाड़ा की महिला वॉलीबॉल टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दूसरे वर्ष सेक्टर स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता बनी। सेक्टर स्तरीय महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता में महाविद्यालय की खिलाडिय़ों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन कर दंतेवाड़ा का गौरव बढ़ाया।

इस प्रतियोगिता में गत वर्ष की विजेता दंतेवाड़ा ने सेमीफाइनल मुकाबले में काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जगदलपुर को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। खिताबी मुकाबले में दंतेवाड़ा की टीम का सामना यूटीडी बस्तर से हुआ। क्रीड़ा अधिकारी डॉ. भारती रजक के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में खिलाडिय़ों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।बस्तर को सीधे सेटों में पराजित किया

इस प्रतियोगिता में दंतेवाड़ा महाविद्यालय की खिलाड़ी आसमती, बी.ए. प्रथम सेमेस्टर, को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। वहीं भूमिका, बी.एससी. प्रथम सेमेस्टर, ने दमदार स्मैश और आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए सर्वश्रेष्ठ स्मैशर का पुरस्कार हासिल किया। विजेता टीम में आसमती, भूमिका, किरण, संजना, देवेश्वरी, करीना, कश्मीरा, हरिता एवं लक्ष्मी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।


अन्य पोस्ट