दन्तेवाड़ा

आगे बढ़ा चक्रवात, ठंडी हवाओं से शीतलहर
27-Oct-2026 9:46 PM
आगे बढ़ा चक्रवात,  ठंडी हवाओं से शीतलहर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 27 अक्टूबर। दंतेवाड़ा में बंगाल की खाड़ी में चक्रवात अर्नब के प्रभाव से मंगलवार को तेज हवाएं चली। जिससे मौसम में शीतलहर से ठिठुरन के हालात बन गए। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। इसके साथ ठंडी और तेज हवाएं चलती रही। जिससे ठंड में बढ़ोत्तरी हुई।

 वहीं जिले में मंगलवार को दुर्लभ नजारा नजर आया। सूर्यास्त के समय आसमान लालिमा से आच्छादित हो गया। जिससे अद्भुत दृश्य सामने आया।

मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक चक्रवात अर्नब के गंभीर चक्रवात में तब्दील होने की आशंका है। इसके फलस्वरुप आंध्र प्रदेश के समुद्र तटीय जिलों और बस्तर संभाग में तेज हवायें चलने की संभावना है। वहीं तूफानी बारिश होने की आशंका जताई गई है। बस्तर संभाग में बुधवार को तूफानी बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है।

 चक्रवात से जनधन हानि को रोकने प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हालात पर नियंत्रण रखने 24 घंटे कड़ी निगरानी की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा स्कूलों और आंगनबाड़ी केन्द्रों में मंगलवार को अवकाश घोषित कर दिया गया था। इसके फलस्वरुप शालेय छात्र-छात्राएं विद्यालय नहीं पहुंचे। इसी क्रम में आंगनबाड़ी केंन्द्रों में नन्हें - मुन्ने बच्चे नहीं पहुंचे।


अन्य पोस्ट