दन्तेवाड़ा

उत्कृष्ट कार्य, शिक्षकों को पुरस्कार
23-Oct-2026 9:28 PM
उत्कृष्ट कार्य, शिक्षकों को पुरस्कार

दंतेवाड़ा, 23 अक्टूबर। जिला प्रशासन द्वारा नवाचार को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन जिले में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने तथा शैक्षणिक नवाचारों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आचार्य विनोबा भावे शिक्षक सहायक कार्यक्रम के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद ठाकुर एवं जिला परियोजना समन्वयक हरीश गौतम ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित कर उनके प्रयासों की सराहना की। सम्मानित होने वाले शिक्षकों में सुनीता अजित, बलराम रेड्डी, शिवकुमार गुप्ता, कीर्तिला कोठारी, पुष्पा ध्रुव, नीता साहू और माधुरी उके शामिल रहे। इस अवसर पर विनोबा टीम के अभिषेक त्रिपाठी एवं राहुल भी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट